45 दिनों तक बुद्धपूर्णिमा और भभुआ इंटरसिटी का परिचालन आरा- सासाराम होकर

गया जंक्शन पर मेगा ब्लॉक के कारण सासाराम-आरा रूट से होगा परिचालन

कोईलवर/आरा.

डीडीयू मंडल के गया जंक्शन को विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है. इसके पुनर्विकास के लिए कई कार्य किये जा रहे हैं. गया जंक्शन के पुनर्विकास के कार्य को अंतिम रूप देने के लिए डीडीयू मंडल द्वारा 45 दिनों का मेगा ब्लॉक किया गया है, जिसमें गया के प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 को आगामी 5 फरवरी से, 23 मार्च तक पूरी तरह से यात्रियों के लिए बंद रखा जायेगा.

इसी क्रम में गया जं होकर गुजरने वाली कई गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन और शॉर्ट टर्मिनेट किया है. बता दें कि राजगीर से बनारस के बीच चलने वाली 14223/24 बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस आगामी 45 दिनों तक अपने नियमित मार्ग पटना-गया-डीडीयू के बदले पटना-आरा-सासाराम-डीडीयू होकर चलेगी. वहीं पटना से भभुआ के बीच वाया गया होकर संचालित की जाने वाली 13243/44 पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी का भी परिचालन अपने वास्तविक मार्ग पटना-गया-भभुआ के बदले पटना-आरा-सासाराम भभुआ रोड होकर चलेगी. मालूम हो कि परिवर्तन मार्ग में 13243/44 भभुआ-पटना इंटरसिटी का ठहराव आरा जं पर मौजूद रहेगा जिसका समय सुबह 08.22 बजे आने का होगा और 2 मिनट रुकने के बाद 08.24 बजे पटना के लिए रवाना हो जायेगी. वहीं डाउन में इंटरसिटी का भी ठहराव मौजूद रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >