बाइक के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार, अंग्रेजी शराब बरामद

बड़हरा थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर की कार्रवाई

बड़हरा.

स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनके पास से विदेशी शराब तथा दो बाइकें जब्त की.

पुलिस के अनुसार, केशोपुर-बखोरापुर सड़क मार्ग पर वाहन जांच के दौरान सेमरिया गांव निवासी रामबाबू सिंह के पुत्र मुकेश सिंह को 750 एमएल की 10 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया. वहीं, दूसरी कार्रवाई में केशोपुर-सरैंया मुख्य पथ स्थित दुबे छापरा गांव के समीप पक्की सड़क से कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी सैयद के पुत्र आजाद को 180 एमएल के 84 पिस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. दोनों मामलों में शराब और बाइक जब्त कर थाना में सुरक्षित रखा गया है. गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >