आरा.
जगदीशपुर थाना पुलिस ने दहेज के लिए पत्नी की हत्या में आरोपित पति को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के दावां गांव स्थित उसके घर से की. गिरफ्तार जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां गांव निवासी भृगु चौधरी का पुत्र अजय चौधरी है.बता दें कि तीन नवंबर 2024 में अजय चौधरी की पत्नी काजल देवी की फांसी लगाने से मौत हो गयी थी. इस संबंध में रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी स्व. प्रमोद चौधरी की पत्नी व मृतका की मां हीरामुनी कुंवर द्वारा उसके पति अजय चौधरी सहित आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उसी समय से उक्त आरोपित पति फरार चल रहा था.
