देसी राइफल के साथ बदमाश गिरफ्तार

पीरो थाना पुलिस ने क्षेत्र के बम्हवार गांव में की कार्रवाई

आरा.

पुलिस ने अवैध हथियार की बरामदगी को लेकर चलाये जा रहे लगातार अभियान के तहत पीरो थाना पुलिस ने क्षेत्र के बम्हवार गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध देसी राइफल के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया. उसके पास से पुलिस ने एक नाली देसी राइफल बरामद की.

गिरफ्तार बदमाश पीरो थाना क्षेत्र के बम्हवार गांव निवासी चंद्रभूषण ठाकुर का पुत्र पंकज कुमार ठाकुर है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक ने दी. उन्होंने बताया कि पीरो थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की बम्हवार गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर में अवैध हथियार छिपा कर रखा गया है. सूचना के सत्यापन उपरांत पुलिस बम्हवार गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान उसके घर से एक नाली देसी राइफल बरामद की. इसके पश्चात पुलिस ने पीरो थाने में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >