आरा.
टाउन थाना पुलिस ने छेड़खानी व पॉस्को एक्ट में आरोपित एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के खेताड़ी मुहल्ला जेल रोड से रविवार को की. गिरफ्तार आरोपित टाउन थाना क्षेत्र के खेताड़ी मुहल्ला जेल रोड निवासी अब्दुल रहमान का पुत्र मो. मुन्ना है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी.उन्होंने बताया कि उसी थाना क्षेत्र की एक किशोरी शुक्रवार को जब पढ़ने के लिए जा रही थी. उसी बीच उसके साथ आरोपित के द्वारा छेड़खानी की गयी थी. जिसके बाद पीड़िता के द्वारा टाउन थाने में आरोपित के खिलाफ छेड़खानी व पॉस्को को एक्ट नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
