हत्या के प्रयास मामले में फरार सगे भाई गिरफ्तार

उदवंतनगर थाना पुलिस ने सेवगार गांव से दोनों को पकड़ा

आरा.

उदवंतनगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के सेवगार गांव स्थित उनके घर से गुरुवार को हुई. गिरफ्तार आरोपितों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव निवासी दिनेश्वर सिंह के पुत्र रोहित कुमार एवं रौनक कुमार शामिल हैं.

बता दें कि पिछले वर्ष 21 अक्टूबर को उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव निवासी रवींद्र सिंह के पुत्र नीरज कुमार सिंह अपने घर पर दिया जला रहे थे, तभी उसी गांव के निवासी दिनेश्वर सिंह के पुत्र रोहित कुमार एवं रौनक कुमार हथियार से लैस होकर उसके घर पर आये और जान से मारने की धमकी देते हुए उसे पर फायरिंग कर दी थी. उस दौरान उसके सिर में गोली लग गयी थी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. इसके बाद नीरज कुमार सिंह के द्वारा सेवगार गांव निवासी रोहित कुमार, रौनक कुमार एवं उसके पिता दिनेश्वर सिंह सहित सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उसी समय से उक्त दोनों आरोपित फरार चल रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >