एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

बिहिया थाना पुलिस ने मखदुमपुर गांव से पकड़ा

आरा.

बिहिया थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव स्थित उसके घर से गुरुवार को की. आरोपित बिहिया थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी स्व. नरेश पासवान का पुत्र कृष्णा पासवान है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी.

बता दें कि बीते वर्ष एक नवंबर को बिहिया थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मखदुमपुर गांव निवासी स्व. नरेश पासवान के पुत्र कृष्णा पासवान के घर छापेमारी की थी. उस समय छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके घर से चार किलो 980 ग्राम गांजा बरामद की थी. हालांकि उस समय उक्त आरोपित भागने में सफल रहा था, जिसके पश्चात बिहिया थाना में पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. उसी समय से उक्त आरोपित फरार चल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >