आरा.
नवादा थाना पुलिस को गृहभेदन मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. इसी कड़ी में नवादा थाना पुलिस द्वारा गृहभेदन मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. वहीं एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया. गिरफ्तार आरोपितों में नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मुहल्ला निवासी भोला तुरहा का पुत्र सत्येंद्र उर्फ महेंद्र कुमार, उसी मुहल्ले के निवासी सत्येंद्र राम का पुत्र विकास कुमार शामिल हैं. इनमें पुलिस ने सत्येंद्र उर्फ महेंद्र कुमार की गिरफ्तारी करनामेपुर थाना क्षेत्र इलाके से की. जबकि दूसरे की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के चंदवा मुहल्ले से की. बता दें कि वर्ष 2025 में 28 सितंबर की मध्य रात्रि नवादा थाना क्षेत्र के धोबी घटवा अनाइठ मुहल्ला निवासी मनोज कुमार के पुत्र मयंक राज के घर में चोरी करने के लिए घर में प्रवेश कर गये थे. जिसका फुटेज मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था, जिसमें देखा गया था कि तीन चोर उनके घर में प्रवेश कर उनके बेडरूम में गये. इसके बाद उक्त चोरों द्वारा उनके बेडरूम में घुसकर उनकी पत्नी के सोने व चांदी के लगभग छह लाख रुपये के जेवर, दो मोबाइल एवं 15 हजार रुपये नगद चुरा कर भाग निकले थे. इसके बाद उनके द्वारा नवादा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. प्राथमिकी दर्ज उपरांत उनके मकान में लगे सीसीटीवी में कैद फुटेज के आधार पर नवादा थाना पुलिस द्वारा चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. इधर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि सीसीटीवी में जो फोटो हम लोगों को प्राप्त हुआ था. वह सत्येंद्र उर्फ महेंद्र कुमार का था. गिरफ्तारी के क्रम में जब सत्येंद्र उर्फ महेंद्र के पिता भोला तुरहा को गिरफ्तार कर थाने लाया गया और फोटो देखकर उसकी पहचान कराई गई, तो उक्त दोनों चोर एवं सत्येंद्र उसके पिता द्वारा फोटो देख उसकी पहचान की गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
