बड़हरा.
बबुरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोल्हारामपुर गांव में गुरुवार को जेनरल स्टोर की दो दुकानों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की. पुलिस के इस कार्रवाई से थाना क्षेत्र के शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है. बबुरा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है. सूचना मिली है कि कोल्हारामपुर गांव में दो जेनरल स्टोर की आड़ में शराब का कारोबार चल रहा है. सूचना मिलते ही स्थानीय गांव में चिह्नित दुकान पर छापेमारी की गय, जहां स्वर्गीय बालेश्वर चौधरी के पुत्र योगेंद्र चौधरी के जेनरल स्टोर से 17.25 लीटर व दीनानाथ चौधरी के जेनरल स्टोर दुकान से 20.34 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. दोनों दुकानों से कुल 37.59 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गयी है..छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों दुकानदारों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपिताें को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
