आरा.
भोजपुर पुलिस ने हेरोइन व मादक पदार्थ की बरामदगी को लेकर चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत नवादा थाना पुलिस को एक सफलता हाथ आयी है. नवादा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हेरोइन एवं नकद रुपये के साथ महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. दोनों की गिरफ्तारी नवादा थाना क्षेत्र इलाके से मंगलवार को की. तलाशी के दौरान उनके पास से 15.17 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ, छह मोबाइल, 3750 रुपये नकद, एक रबर बैंड एवं पुड़िया बनाने में प्रयुक्त कागज बरामद किया. गिरफ्तार तस्करों में नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो मुहल्ला वार्ड नंबर-45 निवासी स्व. जगजीवन पासवान का पुत्र परदेश पासवान एवं उसी थाना क्षेत्र के श्री टोला वार्ड नंबर 36 निवासी मिथिलेश पासवान की पत्नी रिंकी देवी हैं. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी. उन्होंने बताया कि नवादा थाना के अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के श्रीटोला बहिरो रेलवे लाइन के पास एक महिला के द्वारा मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के लिए नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर पुलिस वहां पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर ली. तलाशी के क्रम में दोनों के पास से 15.17 ग्राम हीरोइन जैसा पदार्थ, 3750 रुपये, एक रबर बैंड एवं पुड़िया बनाने वाला प्रयुक्त कागज बरामद किया गया. इसके पश्चात नवादा थाने में पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. वही पुलिस पूछताछ कर दोनों के कनेक्शन के बारे में पता लग रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
