मछली पकड़ने के दौरान सोन नदी में डूबने से युवक की मौत

सहार थाना क्षेत्र के सहार चिकटोली मुहल्ले के पास सोन नदी से

सहार (आरा). सहार थाना क्षेत्र के सहार चिकटोली मुहल्ले के पास सोन नदी से गुरुवार की देर शाम पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया. शव की पहचान झारखंड राज्य के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोडो खुर्द निवासी बदरी राम के 24 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार राम के रूप में की गयी है. मृतक पोकलेन चालक था. जानकारी के अनुसार, अनिल कुमार राम दो दिन पूर्व डेहरी ऑन सोन से पोकलेन मशीन लेकर खंडाव 38 फोर घाट क्षेत्र में आया था। बुधवार को वह सोन नदी में नहाने और मछली पकड़ने के दौरान गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया. घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा स्थानीय थाना को दी गयी थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार की शाम सहार चिकटोली स्कूल के समीप सोन नदी में शव देखे जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला. इसके बाद शव की पहचान परिजनों ने अनिल कुमार राम के रूप में की. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक पांच भाई-बहनों में इकलौता भाई था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया है. साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHARMENDRA KUMAR

DHARMENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >