लूट के प्रयास मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

नवादा थाना क्षेत्र के कर्मन टोला में 29 नवंबर, 2025 को हुई थी घटना

आरा.

नवादा थाना पुलिस ने लूट के प्रयास मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र इलाके से मंगलवार को की. गिरफ्तार कोईलवर थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव निवासी मणिभूषण पाठक का पुत्र प्रियांशु कुमार है. वह कांड का अप्राथमिकी अभियुक्त बताया जा रहा है.

बता दें कि बीते वर्ष 29 नवंबर को टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज निवासी विश्वनाथ प्रसाद के पुत्र मनोज कुमार उसी थाना क्षेत्र के बिजली रोड महाजन टोली नंबर दो निवासी अशोक कुमार के पुत्र व अपने दोस्त अभिषेक कुमार के साथ बाइक द्वारा आरा स्टेशन से अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला स्थित भगत की मूर्ति के समीप जब वह पहुंचे, तो दो-तीन बिना नंबर प्लेट वाले बाइक सवार अपराधियों द्वारा ओवरटेक उन्हें रोका गया और उनके साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की कोशिश की जाने लगी. तभी उनके द्वारा शोर मचाना शुरू किया. शोर करने की आवाज सुनकर जब आसपास के दुकानदार एवं राहगीर जुटने लगे, तो सभी अपराधी वहां से भाग निकले. इस बाबत मनोज कुमार द्वारा नवादा थाने में दो तीन बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ अपहरण कर लूटपाट करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >