नाली के विवाद में धारदार हथियार से दुकानदार की हत्या

मारपीट में दोनों पक्षों से तीन लोग जख्मी, पुलिस अभिरक्षा में चल रहा इलाजअगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अगिआंव बाजार चमर टोली में हुई घटना

आरा.

अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अगिआंव बाजार चमर टोली में सोमवार की सुबह नाली के विवाद में धारदार हथियार से मारकर एक दुकानदार की हत्या कर दी गयी. मृतक के सिर के दाहिने तरफ कटे का निशान एवं पिछले भाग में खून लगा जख्म पाया गया. वहीं, मारपीट के दौरान मृतक के बेटे समेत तीन लोग जख्मी हो गये.

उनका इलाज पुलिस अभिरक्षा में में कराया जा रहा है. सूचना मिलते ही पीरो एएसपी सह एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह एवं अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के बेटे समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है. जानकारी के अनुसार मृतक अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अगिआंव बाजार गांव निवासी स्व. दूधनाथ राम के 56 वर्षीय पुत्र इंद्रचंद राम, जो अगिआंव बाजार पर अपनी जूता-चप्पल की दुकान चलाते थे. मृतक के बेटे ने बताया कि रविवार की रात जब वह और उसके पिता अपनी दुकान बंद कर घर पहुंचे, तभी घर के बाहर हल्ला होने लगा, लेकिन मामला समझ में नहीं आया. सोमवार की सुबह जब दोनों पिता-पुत्र शौच करने के लिए जा रहे थे, तभी गांव के कुछ लोग आये और उन्होंने कहा कि तुम्हारा जिनसे झगड़ा हुआ था. वे लोग तुम्हारे चाचा को मार रहे हैं. जब वे लोग वहां पहुंचे, तो उनके द्वारा गड़ासी से मारकर उसके पिता इंद्रचंद राम की हत्या कर दी. वहीं बीच बचाव करने के दौरान उसे भी गड़ासी से मारकर जख्मी कर दिया गया. मृतक के बेटे ने गांव के ही परमानंद एवं उसके बेटे चंदन पर हत्या करने का आरोप लगाया है. जबकि जानकारी के अनुसार रविवार की शाम नाली में पानी जाम हो जाने को लेकर इंद्रचंद राम, उसके पुत्र एवं दूसरे पक्ष के परमानंद, उसके पुत्र चंदन के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें मारपीट के दौरान एक पक्ष के परमानंद, उसका पुत्र चंदन एवं दूसरे पक्ष के इंद्रचंद राम का पुत्र जख्मी हो गया था. उसी विवाद को लेकर सोमवार की सुबह परमानंद एवं उसके पुत्र चंदन द्वारा धारदार हथियार से मारकर इंद्रचंद राम की हत्या कर दी गयी. पुलिस के बताये जाने के अनुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में बड़े थे. उनके परिवार में पत्नी मोतीझारो देवी , छह पुत्री मुन्नी देवी, मीना देवी, धनामुनी देवी,टुन्नी देवी, रीना कुमारी,हीरामुनी कुमारी व दो पुत्र धनेस राम एवं राजेश राम है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी पत्नी मोतीझरो देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >