पूर्व विधायक की पुण्यतिथि पर फुटबॉल मैच का आयोजन कल

सीवान एकादश बनाम शाहाबाद एकादश के बीच होगा मुकाबला

बिहिया.

शाहपुर विधानसभा के पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को बिहिया नगर स्थित हाइ स्कूल के मैदान पर समारोह का आयोजन किया गया है.

धर्मपाल सिंह स्मृति संस्थान के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम की सफलता को लेकर बिहिया में रविवार को एक बैठक आयोजित की गयी, जिसमें कार्यक्रम की रूप रेखा पर अंतिम रूप से व्यापक विचार-विमर्श किया गया. संस्थान से जुड़े विवेक सिंह उर्फ बबलू सिंह व जितेंद्र परमार ने बताया कि पुण्यतिथि कार्यक्रम में सीवान एकादश बनाम शाहाबाद एकादश के बीच एकदिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया है, जिसमें होने वाले रोमांचक मुकाबले को लेकर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. बताया कि कार्यक्रम में कई विधायक, मंत्री समेत अन्य विशिष्ट अतिथि भी भाग लेंगे. बैठक में पूर्व प्रमुख रामसुजान सिंह, राहुल सिंह, रामनारायण राम, भरत शर्मा, अजित कुशवाहा समेत अन्य कई लोग शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >