धान उठाने के विवाद में मारपीट, आठ जख्मी

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के झोकीपुर गांव में बुधवार की शाम हुई घटना

आरा

. कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के झोकीपुर गांव में धान उठाने के विवाद को लेकर एक ही परिवार के आठ लोगों की जमकर पिटाई कर दी गई. जिससे सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार घायलों में कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के झोकीपुर गांव निवासी अखिलेश कुमार सिंह, उनका पुत्र राहुल सिंह,स्व भीरगु नाथ महतो के पुत्र कमलेश कुमार महतो, किशोरी प्रसाद सिंह का पुत्र मुकेश रंजन, कमलेश कुमार महतो का पुत्र अभिषेक कुमार,पुत्री इंदु कुमारी,किशोर प्रसाद सिंह की पत्नी फूलापति देवी एवं उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के डोकटी थाना क्षेत्र के संदीप कुमार का पुत्री प्रिया मौर्य शामिल है. इधर अभिषेक कुमार ने बताया कि चार कट्ठा जमीन को लेकर करीब दो वर्ष से पट्टीदार से ही विवाद चल रहा है. उसी जमीन पर उन लोगों ने धान की फैसले की गई थी. जिसे उन लोगों को द्वारा चार दिन पूर्व काटा गया था और धान का बोझ खेत में ही रख दिया गया था. बुधवार की शाम जब वे लोग धान का बोझ खेत से उठाने गये. उक्त पट्टीदार द्वारा धान उठाने से मना किया जाने लगा और कहा जाने लगा कि यह खेत हम लोगों का है. इसी बात लेकर उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई जिसके बाद उक्त पट्टीदार द्वारा सभी लोगों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई. जिससे सभी जख्मी हो गए. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. वहीं दूसरी ओर जख्मी अभिषेक कुमार ने उक्त पट्टीदार के लोगो पर ही पूर्व से चले आ रहे चार कट्ठा जमीन एवं धान उठाने से मना का विरोध करने पर सभी लोगों को लाठी-डंडों से मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >