31 दिसंबर तक बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल

कड़ाके की पड़ रही ठंड को देखते हुए लिया गया फैसला

आरा

. जिले में अत्यधिक ठंड का मौसम एवं कम तापमान की स्थिति के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए जिला दंडाधिकारी ने प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में वर्ग 01 से 08 तक की कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियों को दिनांक 27 से 31 दिसंबर तक पूर्णतः प्रतिबंधित किया है.

साथ ही वर्ग आठ से ऊपर के सभी कक्षाओं के शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10:00 बजे से शाम 03:30 बजे तक ही संचालित होंगे. प्री-बोर्ड/बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किये जाने वाली विशेष कक्षाओं/ परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >