आरा.
चंदवा मोड़ पर जेसीबी से सड़क तोड़ने के कारण पानी पाइप लाइन टूट गया है, जिससे यहां पर तेज धार से पानी बह रहा है. इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. चारों तरफ पानी फैला हुआ है. इसके बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. इससे घंटा भर में सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. लापरवाही का आलम यह है कि बार-बार टूटने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.लोगों को घरों में नहीं मिल रहा पानी
पानी पाइपलाइन टूटने से लोगों को घरों में पानी नहीं मिल रहा है. जबकि सरकार ने घर-घर पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन की व्यवस्था की है, ताकि किसी को परेशानी नहीं हो. सुविधाजनक तरीके से पानी मिल जाये, पर सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी द्वारा बिना कुछ देखे व समझे कुछ भी तोड़ दिया जा रहा है. इससे कई तरह की परेशानी उत्पन्न हो रही है. संबंधित विभाग को भी परेशानी उठानी पड़ रही है. जबकि सड़क निर्माण विभाग द्वारा कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है. रसोई गैस के पाइप लाइन को भी तोड़ दिया जा रहा है. इससे लोगों के घरों तक रसोई गैस पहुंच नहीं रहा है. इस कारण भोजन बनाने में काफी परेशानी हो रही है. आपूर्ति वाले गैस कनेक्शन लेने के कारण लोगों ने गैस सिलिंडर लेना बंद कर दिया है. ऐसी स्थिति में गैस सिलिंडर भी नहीं रह रहा है एवं आपूर्ति वाला गैस भी नहीं आ रहा है. इससे लोगों को दुकान से मंगा कर भोजन करना पड़ रहा है.कई मुहल्ले के लोग हो रहे परेशान
पानी पाइपलाइन टूटने के कारण कई मुहल्ले के लोग परेशान हो रहे हैं. इसमें अवधपुरी, कृष्णा नगर, उमा नगर, गौतम नगर, वशिष्ठपुरी सहित कई मुहल्ले शामिल हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
