ट्रेन से धक्का लगने से अधेड़ की मौत

पीरो स्टेशन के दक्षिण साइड रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह हुई घटना

आरा.

आरा-सासाराम रेलखंड पर पीरो स्टेशन के दक्षिण साइड रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह ट्रेन से धक्का लगने के कारण एक अज्ञात 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. इसके बाद स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना पीरो थाना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है. जबकि पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक अज्ञात अधेड़ की मौत ट्रेन से धक्का लगने के कारण होता होना प्रतीत होता है. हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी.ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत : आरा स्टेशन के पूरब साइड स्थित डाउन लाइन पर सोमवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना रेल पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गयी है. वहीं, पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक अज्ञात युवक की मौत किसी ट्रेन से गिरकर एवं गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण होना प्रतीत होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >