बहिरो फायरिंग के मामले में तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद

20 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे हुई थी घटना, दो लोगों को लगी थी गोली

आरा.

नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो मुहल्ला के अभिषेक कुमार और इसके अन्य दो दोस्तों पर पिस्टल से जानलेवा हमला करने और मारपीट करने के मामले के नामजद तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उनके पास से एक पिस्टल और एक कारतूस भी बरामद किया है. इस संबंध में एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि 20 जुलाई की रात्रि करीब 8:30 बजे बहिरो निवासी अभिषेक कुमार अपने दो दोस्त अर्जुन कुमार और आदर्श कुमार के साथ बगल के गांव में गये हुए थे. उधर से वापस गांव लौटने के क्रम में एक बागीचा में पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने इनपर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें अभिषेक कुमार और अर्जुन सिंह को गोली लगने से घायल हो गये थे. जबकि तीसरे दोस्त आदर्श कुमार के साथ मारपीट की गयी. इस संबंध में 21 जुलाई को बहिरो निवासी ही पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला नवादा थाना में दर्ज कराया गया था. एसपी ने बताया कि घटना के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए नवादा थानाध्यक्ष कमलजीत के नेतृत्व में पुअनि सुबोध कुमार, प्रपुअनि चंदेश्वर कुमार, डीआइयू टीम और सशस्त्र पुलिस बल की टीम गठित की गयी थी. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सूचना के आधार पर बुधवार की सुबह झंझरिया पुल के पास से तीन नामजद अभियुक्तों रोशन यादव पिता धर्मेंद्र यादव उर्फ धम्पा यादव, गोलू यादव पिता सुदामा यादव और बिटू यादव पिता स्व उमाशंकर यादव ( सभी बहिरो निवासी) को गिरफ्तार कर लिया और इनके पास से एक पिस्टल और एक कारतूस भी बरामद किया है. इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया.पुलिस ने दो आरोपितों को भेजा जेल : पीरो. हसनबाजार ओपी पुलिस ने मारपीट के मामले में आरोपित समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार हसनबाजार ओपी में दर्ज मारपीट के मामले में आरोपी राजेश कुमार साह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. वही जमोढ़ी गांव निवासी सूरज पासवान नामक एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >