जिला ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

स्थानीय खेल भवन सह व्यायामशाला में आठवीं भोजपुर जिला ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. शनिवार के प्रथम मैच उम्र वर्ग 11 वर्ष भार वर्ग 50 केजी में सौरिष मिश्रा प्रथम एवं अनय आरव द्वितीय रहे.

आरा. स्थानीय खेल भवन सह व्यायामशाला में आठवीं भोजपुर जिला ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. शनिवार के प्रथम मैच उम्र वर्ग 11 वर्ष भार वर्ग 50 केजी में सौरिष मिश्रा प्रथम एवं अनय आरव द्वितीय रहे. इस प्रतियोगिता का उद्घाटन संदीप कुमार मिश्रा, एडीजे भोजपुर, भोजपुर जिला ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष, विवेक मिश्रा माधव, बबलू सिंह परमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. दक्ष पब्लिक स्कूल की छात्राओं, हारमोनियम वादक विश्वजीत पाण्डेय, तबला वादक सुरज कान्त पाण्डेय ने सुर से सुर मिलाकर गाए मंगल गान की प्रस्तुति के साथ , गीतार वादक सह गायक शेखर सुमन ने चक दे इंडिया गाना गा कर खिलाड़ियों एवं मुख्य अतिथि का स्वागत किया. भोजपुर जिला ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष विवेक मिश्रा माधव ने मुख्य अतिथि एडीजे संदिप कुमार मिश्रा को बुके, अंग वस्त्र एवं मेमैटो देकर सम्मानित किया.इस प्रतियोगिता में भोजपुर जिला के नौ स्कूलों के 150 बालक बालिका ने हिस्सा लिया. संत जेवियर स्कूल आरा, संत जेवियर स्कूल जगदीशपुर,डी ए भी धनुपरा आरा,डीएभी जगदीशपुर, नटो ड्रम, जिन पाल्स हाइस्कूल धनुपरा, सीवीएससी पीरो, उसुलैण्ड इंग्लिश स्कूल कारीसाथ, निर्मला शिक्षा भवन शाहपुर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. मैच रेफरी नितिश कुमार, रानी राज, श्याम सुन्दर, अनु कुमारी, चंदा कुमारी थे. इस प्रतियोगिता के दौरान भोजपुर जिला ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष विवेक मिश्रा माधव, सचिव रिजवान खान, रिषभ तिवारी, शिव सरण ओझा, प्यूष कुमार, संजना राय, विजय कुमार, रजनीश पाठक, किरण कुमारी, अमिसा कुमारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >