सहार.
चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव में दो सगी बहनों ने अपने माता-पिता को नींद की दवा खिलाकर घर से फरार हो गयीं. इसको लेकर पिता के द्वारा चौरी थाने में मामला दर्ज कराते हुए रिशु कुमार पर षड्यंत्र रचने तथा नींद की दवा लाकर देने की शिकायत की गयी है.साथ ही घर से बैंक का एटीएम कार्ड लेकर जाने की शिकायत की गयी है, जिसमें एक लाख 50 हजार रुपये था. हालांकि पिता ने बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से दोनों सुरक्षित होने की बात कह रही हैं, लेकिन पुलिस से दोनों सगी बहनों को खोजबीन करने की अपील की गयी. इस संबंध में चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, जिस पर मामला दर्ज किया गया है.
