शराब मामले के आरोपित को पुलिस ने भेजा जेल

चौरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के जनकप्रिया गांव से आरोपित को पकड़ा

सहार.

चौरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के जनकप्रिया गांव से एक आरोपित को पूर्व के शराब के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार जनकप्रिया निवासी कैलाश पासवान के पुत्र सुशील पासवान पर पूर्व के शराब के मामले न्यायालय से वारंट जारी किया गया था, जिसमें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने कोडियर के समीप से शराब पीकर हो हंगामा करने के मामले में चौरी निवासी मनु राम के पुत्र अशोक कुमार और तरारी थाना क्षेत्र के महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसकी जानकारी चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >