कुर्की के डर से आरोपित ने किया कोर्ट में सरेंडर

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खरौनी गांव में पुलिस ने की कार्रवाई

आरा.

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खरौनी गांव में झाड़फूंक के नाम पर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित ने कुर्की-जब्ती के भय से कोर्ट में समर्पण कर दिया. आरोपित खरौनी निवासी किशोरी राम नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में फरार चल रहा था.

आरोपित के घर उदवंतनगर थाने के दारोगा सुमंत कुमार बुधवार को जब कुर्की-जब्ती करने पहुंचे, तभी कुर्की-जब्ती के डर से आरोपित ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई किये बिना वापस लौट गयी. उक्त आरोपित तरारी थाना क्षेत्र के करथ गांव निवासी छोटक सिंह उर्फ सुमेर सिंह का पुत्र साधू सिंह उर्फ मूर्ति सिंह उर्फ फौजी सिंह उर्फ राजेश सिंह है. इसके अलावे उदवंतनगर थाना के दारोगा सुमंत कुमार द्वारा मंगलवार को इस हत्याकांड मामले में फरार चल रहे थाना क्षेत्र के खरौनी गांव निवासी शिव महिमा राम, रणजीत राम, चरांगा राम, अनमोहन राम एवं धनजी राम के घर मंगलवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई कर चुकी है. बता दें कि इसी वर्ष आठ मई की शाम खरौनी गांव निवासी किशोर राम नामक व्यक्ति को झाड़फूंक करने के नाम पर घर से बुलाकर ले जाया गया था. बाद में उनकी हत्या कर दी गयी थी और शव को गांव के सड़क के किनारे फेंक दिया गया था. उसे मामले में किशोरी राम की पत्नी सरस्वती देवी के बयान पर सभी लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उसी समय से उक्त आरोपित फरार चल रहा था, लेकिन पुलिसिया दबिश के कारण एवं कुर्की के डर से कोर्ट में सरेंडर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >