कार्य में लापरवाही बरतने पर राजस्व कर्मचारी को शो-कॉज

तरारी सीओ ने राजस्व कर्मचारियों के साथ की बैठक

तरारी

. तरारी प्रखंड अंचलाधिकारी सुनीत कुमार यादव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में राजस्व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में पंचायतवार सभी कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान वे परिमार्जन, दाखिल-खारिज, सरकारी जमीन की स्थिति, किसानों द्वारा किये गये ऑनलाइन आवेदनों के कार्यों की विस्तार से बात की.

परिमार्जन समेत अन्य कार्यों में पेंडिंग रखने वाले लापरवाह कर्मचारी रामनिवास राम पर शो कॉज किया गया. अंचलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों और आम लोगों द्वारा ऑनलाइन किये गये आवेदनों को तुरंत निष्पादित करें. ऐसा नहीं करने वाले कर्मचारियों पर तुरंत कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकाल में सभी कर्मचारियों को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करना होगा. क्षेत्र के लोगों को किसी तरह की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए. दाखिल-खारिज और परिमार्जन के कार्य में निष्पक्षता जरूरी है. ऑनलाइन किये गये आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई करें. आम लोगों का कार्य समय से होना जरूरी है. अंचल कार्यालय में 10 राजस्व कर्मचारी कार्यरत हैं. प्रत्येक कर्मचारी पर करीब दो पंचायत का कार्यभार निर्भर है. नीतीश कुमार झा, बीरबल साह, चंद्र मोहन कुमार, सौरभ कुमार, सुमंत कुमार, अनिल कुमार, रामनिवास राम और गौतम कुमार आदि कर्मचारी इस बैठक में उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >