छेड़खानी व पॉस्को एक्ट मामले में आरोपित सरकारी शिक्षक गिरफ्तार

गजराजगंज ओपी पुलिस ने छोटी सासाराम गांव से आरोपित को पकड़ा

आरा.

गजराजगंज ओपी पुलिस ने छेड़खानी व पाॅस्को एक्ट मामले में आरोपित सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के छोटी सासाराम गांव से सोमवार को की. गिरफ्तार आरोपित शिक्षक गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटी सासाराम गांव निवासी सहवीर लाल भारती के पुत्र संतोष रंजन भारतीय है.

वर्तमान में वह छोटी सासाराम प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी. पुलिस के अनुसार सोमवार को रविदास जयंती को लेकर गांव में मेला लगा था. उसी दौरान आरोपित शिक्षक संतोष रंजन भारती द्वारा गांव की पांच वर्षीया मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी की गयी थी, जिसके बाद पीड़िता की मां के द्वारा शिक्षक संतोष रंजन भारती के खिलाफ छेड़खानी एवं पाॅस्को एक्ट के तहत स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राथमिकी दर्ज उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >