हथियारबंद लोगों ने दरवाजे पर जाकर की फायरिंग, प्राथमिकी दर्ज

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार

आरा.

जिले में फायरिंग की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. आये दिन किसी-न-किसी थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. ताजा मामला शहर के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा हाउसिंग मुहल्ले की है, जहां मंगलवार की देर रात पूर्व के आपसी विवाद को लेकर हथियारबंद लोगों द्वारा एक व्यक्ति के दरवाजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गयी.

फायरिंग की घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी है. लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. हालांकि फायरिंग के दौरान किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हो पाया है. उधर, घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गये हैं. पुलिस ने घटनास्थल से आधा दर्जन खोखा भी बरामद किया है. इसके अलावे पुलिस आसपास के इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि चंदवा हाउसिंग मुहल्ले में दो पक्षों के बीच कई वर्ष से आपसी वर्चस्व को लेकर विवाद चला आ रहा है, जिसको लेकर दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने भी आ चुके हैं. मंगलवार की देर शाम दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा पहले दशरथ यादव के दरवाजे पर जाकर गाली-गलौज की गयी. उसके बाद दशरथ यादव के परिवार वाले दूसरे पक्ष के दरवाजे पर गाली-गलौज एवं रोड़ेबाजी कर दी, जिसके बाद मंगलवार की देर रात दूसरे पक्ष के लोग हथियार से लैस होकर दोबारा दशरथ यादव के दरवाजे पर गये और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला होने कारण किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुआ. वहीं, फायरिंग किसने और क्यों की यह कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. वहीं इस मामले में नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व का विवाद है. उसी विवाद में दरवाजे पर फायरिंग की गयी है. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा भी किया है. इसके अलावे सूचना पाकर पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची और भाग रहे आरोपितों में एक आरोपित को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित चंदवा हाउसिंग निवासी हरेराम यादव है. वह इससे पहले भी एक फायरिंग के मामले में फरार चल रहा था. पुलिस अन्य आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. उधर, फायरिंग की घटना के बाद फायरिंग घटना के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >