Road Accident: आरा में टहलने निकले अधेड़ को वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, घटनास्थल पर दर्दनाक मौत

Road Accident: आरा में टहलने निकले अधेड़ को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उसकी घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी.

Road Accident: आरा में बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर टहलने निकले एक अधेड़ को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतका सिकरहटा थाना क्षेत्र के मोपती गांव निवासी स्व.बृज बिहारी सिंह के 55 वर्षीय पुत्र मधेश्वरा सिंह है. वह पेशे से किसान थे.

अज्ञात वाहन की टक्कर से घटनास्थल पर ही मौत

मृतक के परिजनों ने बताया कि वह रोज की तरह शनिवार की सुबह भी करीब पांच बजे घर से मोपती बाजार की ओर टहलने निकले थे. उसी दौरान पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जिसके बाद वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना एवं उनके परिजनों को दी गई.

बिहार की खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना पाकर परिजन पहुंचे, तबतक स्थानीय थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी. हालांकि परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही दाह-संस्कार के लिए घर ले गए. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी गीता देवी व तीन पुत्र अजीत कुमार, सुजीत कुमार, अमित कुमार एवं पुत्री कुमकुम कुमारी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घटना के बाद मृतक की पत्नी गीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: Video Viral: कटिहार में एक युवक ने ट्रैफिक जवान से पैर छूकर मंगवाया माफी, वीडियो वायरल होते ही हो गया बड़ा एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >