आरा रेलवे स्टेशन का नहीं बदलेगा नाम : आरके सिंह

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, वीर कुंवर सिंह मैदान का होना चाहिए मेंटेनेंस

आरा.

भोजपुरी गीतकार, साहित्यकार एवं सांस्कृतिक कर्मी विनय बेलाउर का 51वां जन्मदिन आरा परिसदन सभागार में मनाया गया. इस अवसर पर पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज की वास्तविक आवाज होते हैं.

लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. आरा रेलवे स्टेशन का नाम बदलने को लेकर उन्होंने कहा कि आरा रेलवे स्टेशन का नाम पुराना और ऐतिहासिक तथा इस नाम के पीछे देवी-देवताओं का आशीर्वाद जुड़ा हुआ है. इसलिए यह नाम यथावत रहेगा. वीर कुंवर सिंह मैदान की बदहाली पर चिंता जतायी तथा कहा कि इसका मेंटेनेंस होते रहना चाहिए. समारोह में विशिष्ट अतिथि डॉ विश्वनाथ चौधरी, डॉ योगेंद्र प्रसाद सिंह, भरत सिंह सहयोगी, मंटू सिंह मुखिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष निशांत सिंह सेंगर, विक्रांत सूरी, अभय चौबे, फिल्म निर्देशक असित मिश्रा, रंजीत सिंह चौहान एवं राजकुमार शर्मा थे. इस अवसर पर डॉ विश्वनाथ चौधरी एवं डॉ योगेंद्र प्रसाद सिंह ने भोजपुरी गीतकार विनय बेलाउर को भोजपुरी भाषा, गीत-संगीत और संस्कृति के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान की प्रशंसा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >