एक से आठ तक की कक्षाएं आज से तीन जनवरी तक रहेंगी बंद

ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

आरा. जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को एक से तीन जनवरी तक पूर्णत: बंद रखने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि ठंड की स्थिति के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना है. इसे देखते हुए कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक की पढ़ाई पूर्णत: बंद रहेगी. वहीं कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक की जायेगी. हालांकि प्री बोर्ड, बोर्ड की परीक्षाओं के लिए संचालित की जाने वाली विशेष कक्षाओं, परीक्षाओं का संचालन इस आदेश से मुक्त रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >