कुढ़वा नदी में डूबे बच्चे का शव दूसरे दिन बरामद, परिजनों में चीत्कार

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली गांव में नया पुल स्थित कुढ़वा नदी से शुक्रवार की सुबह बरामद हुआ शव

आरा

. उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बामपाली गांव स्थित नदी में डूबे बच्चे का शव दूसरे दिन बरामद हुआ है. उसका शव बामपाली गांव के नया पुल स्थित कुढ़वा नदी से शुक्रवार सुबह बरामद किया गया है. शव मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृत बच्चा उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बामपाली गांव निवासी गोलक मुसहर का आठ वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार है.

इधर मृतक के पिता गोलक मुसहर ने बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे दिन में वह गांव के ही बच्चों के साथ कुढ़वा नदी किनारे खेलने गया था, जहां खेलने के दौरान वह नदी में नहाने लगा. तभी वह नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गयी. गुरुवार की शाम जब वह घर में एवं बाहर नहीं दिख, तो परिजनों ने खोजबीन की, तभी एक बच्चे ने बताया कि वह कुढ़वा नदी में डूब गया है, जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे और नदी में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन वह गुरुवार की शाम तक नहीं मिल पाया. शुक्रवार की सुबह जब एक ग्रामीण कुढ़वा नदी की ओर गये तो उन्होंने उसे नदी में मृत अवस्था में पड़ा देखा. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और स्थानीय स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकला. इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.

बताया जाता है कि मृत बालक अपने तीन भाई व दो बहन में छोटा था. उसके परिवार में मां ललकी देवी,दो भाई डॉक्टर,सोनू व दो बहन छठी एवं बड़ी है. घटना के बाद मृत बालक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृत बालक की मां ललकी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >