दोहरे हत्याकांड मामले में फरार आरोपित ने किया समर्पण

पुलिसिया दबिश के कारण सोमवार को आरा कोर्ट में किया समर्पण

आरा.

जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में स्थित बालू घाट पर हुए दोहरे हत्याकांड मामले में फरार आरोपित ने सोमवार को पुलिस दबिश के कारण आरा कोर्ट में सरेंडर कर दिया. उक्त आरोपित सारण (छपरा) जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी विनोद राय का पुत्र टुनटुन राय है.

बता दें कि एक मई 2024 की रात कोईलवर थाना क्षेत्र के कमालूचक गदहिया बालू घाट पर बालू माफियाओं के बीच वर्चस्व को लेकर जमकर गोलीबारी की गयी थी, जिसमें गोलीबारी के दौरान सारण (छपरा) जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी हूंगी महतो का 20 वर्षीय पुत्र विकास महतो एवं तुलसी राय का 40 वर्षीय पूर्व सुदर्शन राय की मौत हो गयी थी. जबकि उसी गांव के निवासी स्व. रजक महतो का 40 वर्षीय पुत्र पूर्णमासी महतो जख्मी हो गया था. इस संबंध में मृतक विकास महतो के पिता हूंगी महतो के द्वारा कोईलवर थाना में पचरुखिया कला गांव निवासी सत्येंद्र पांडेय, उसके बेटे नीरज पांडेय एवं उसी थाना क्षेत्र के पचरुखिया राजापुर गांव निवासी गुड्डू राय के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस इस दौर हत्याकांड मामले में अब तक कुल 19 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. जबकि उक्त आरोपित उसी समय से फरार चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >