नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के मामले में शिक्षक गिरफ्तार

नामांकन के 10 दिन बाद से ही तंग करने लगा था आरोपित शिक्षक

पीरो.

हसनबाजार थाना क्षेत्र के हसनबाजार में स्थित एक निजी स्कूल के शिक्षक को विद्यालय की एक नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार हसनबाजार में स्थित एक निजी स्कूल में बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के एक छात्रा का उसके परिजनों ने करीब 10 दिन पूर्व एडमिशन कराया था.

उक्त स्कूल के संचालक सिकरहटा थाना क्षेत्र के बसौरी गांव निवासी सुरेश कुमार का पुत्र सुमित कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह भी उसी स्कूल में शिक्षक है. बताया जाता है कि नामांकन के दो तीन दिन बाद से ही उक्त शिक्षक सह संचालक पुत्र ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया. परेशान होकर उक्त छात्रा ने अपने परिजनों को सारी बात बता दी. इसके बाद छात्रा की मां उसे लेकर हसनबाजार थाना पहुंची और इस मामले में पुलिस को जानकारी देते हुए उक्त शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर ली. हसनबाजार थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपित शिक्षक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर किया गया है. आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >