पहरपुर गांव से 42 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

आरा

. भोजपुर पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ चलाये अभियान के तहत अगिआंव (गड़हनी) थाना अंतर्गत पहरपुर गांव से 42.180 किलोग्राम गांजा बरामद की है. साथ ही दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली की पहरपुर गांव में मनंजय मिश्रा, पिता स्व शत्रुघ्न मिश्र के घर पर एक व्यक्ति गांजा लेकर आया हुआ है और उनसे बिक्री कर रहा है. इस सूचना के बाद अगिआंव थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी और टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गड़हनी अंचलाधिकारी को भी वहां पहुंचने के अनुरोध किया गया. इसके बाद मनंजय मिश्र के घर पहुंचकर उन्हें एनडीपीएस की धारा 50 के तहत नोटिस देकर घर की तलाशी ली गयी, तो उसके घर से 42.180 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. गांजा बिक्री करनेवाले सहित मनंजय मिश्र को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार मनंजय मिश्र को गांजा बिक्री करनेवाले का नाम वशिष्ठ कुमार, पिता हरिनारायण राम, ग्राम गोविंदपुर, थाना नावानगर, जिला बक्सर है. दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >