थार पर सवार बदमाश लूट रहे थे ट्रक पुलिस ने लूटी हुई रकम के साथ पकड़ा

कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर हरिपुर पेट्रोल पंप के समीप की घटना

कोईलवर.

थार का भौकाल बनाकर ट्रक लूटनेवाले अपराधियों पर कोईलवर पुलिस भारी पड़ गयी. लुटेरों को उनकी थार और लूटी गयी रकम के साथ कोईलवर पुलिस ने धर दबोचा है. पकड़े गये लुटेरों का आपराधिक इतिहास भी है और वे कई कांड़ों में वांछित थे. थानाध्यक्ष नरोतमचंद्र ने बताया कि सोमवार-मंगलवार की मध्य रात के करीब एक ट्रक चालक ने कोईलवर थाना को सूचना दी कि उसके ट्रक को थार सवार दो लुटेरों ने कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर हरिपुर पेट्रोल पंप के समीप लूट लिया है. राजस्थान के सनचोर के रमेश कॉलोनी निवासी मोहनलाल के पुत्र 27 वर्षीय ट्रक चालक जबरा राम ने कोईलवर थाना को यह भी सूचना दी की लूट के दौरान लुटेरों ने उससे 19 हजार रुपये और ड्राइविंग लाइसेंस भी लूट लिए है. सूचना मिलते ही एक्टिव हुई कोईलवर पुलिस ने तत्काल एक टीम का गठन किया, जिसमें अपर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल, एसआइ मुकेश कुमार साहू, जितेंद्र तिवारी और सशस्त्र बलों को शामिल किया गया और पीड़ित चालक की निशानदेही पर छापेमारी की गयी. त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी टीम ने लुटेरों को उनकी थार सहित धर दबोचा. पकड़े गये लुटेरों की पहचान गीधा थाना क्षेत्र के किशुनपुर निवासी द्वारिका राय के 24 वर्षीय पुत्र लालू राय और बड़हरा थाना क्षेत्र के देवकुमार राय के 25 वर्षीय पुत्र विक्की यादव के रूप में की गयी है. पकड़े गये लुटेरों के पास से ट्रक चालक से लूटी गयी रकम में से दो हजार रुपये, दो एंड्राइड मोबाइल, पीड़ित ट्रक चालक का ड्राइविंग लाइसेंस और उनकी थार को जब्त किया गया. थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि पकड़े जाने के बाद दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला गया, जिसमें दोनों पूर्व से कई मामलों में वांछित थे. दोनों में से विक्की यादव पर बड़हरा थाना में तीन और लालू पर गीधा (कोईलवर) थाना में एक मामला पहले से दर्ज है. मंगलवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >