कट्टा और कारतूस के साथ दो भाई गिरफ्तार

चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में पुलिस ने की कार्रवाई

कोईलवर.

चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर में कट्टे और कारतूस के साथ दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. कार्रवाई चांदी पुलिस द्वारा रविवार की देर रात की गयी है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि रविवार की देर रात गुप्त सूत्रों से पता चला कि सलेमपुर में एक घर में अवैध हथियार छिपाकर रखा गया है और किसी बड़ी घटना की तैयारी है. सूचना की पुष्टि के बाद थानाध्यक्ष ने पीएसआइ पुष्पेंदू भूषण और एएसआइ आरबी ठाकुर के साथ सशस्त्र बलों को लेकर एक टीम बनायी और सलेमपुर में आरोपित के घर छापेमारी की. इधर छापेमारी में पहुंची पुलिस टीम को देखते ही दो लोग भागने लगे, जिन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया गया. पकड़े गये लोगों की निशानदेही पर उनके घर से भूसा के बोरे के अंदर कपड़े में लपेटकर छुपा कर रखा हुआ एक कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया. पकड़े गये दोनों की पहचान सलेमपुर निवासी राजेश सिंह और मिथिलेश सिंह पिता राम बच्चन सिंह के रूप में की गयी. दोनों को सोमवार को चांदी थाना कांड संख्या 104/24 के तहत जेल भेज दिया गया. घर में घुसकर मोबाइल चुराते युवक धराया : बिहिया. बिहिया थाना क्षेत्र के भड़सरा गांव में सोमवार को घर में घुसकर मोबाइल चुराते युवक को घर वालों ने पकड़ लिया और धुनाई करते हुए उसको पुलिस को सौंप दिया. मामले को लेकर अभिजित कुमार द्वारा पकड़े गये युवक विराट यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक को जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >