अवैध हथियार के साथ दो लड़कों का फोटो वायरल

पुलिस ने दोनों को चिह्नित कर दर्ज की आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी

आरा.

हथियार के साथ दो लड़कों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है. वायरल तस्वीर के माध्यम से पुलिस दोनों लड़काें चिह्नित कर कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जाता है कि वायरल तस्वीर में जिस लड़के के हाथ में पिस्टल है.

वह अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बन टोला गांव निवासी है. जबकि उसके साथ रहा दूसरा युवक सहार थाना क्षेत्र के गोडीहां गांव का रहने वाला है. दोनों लड़कों की तस्वीर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही थी. इस बात की जानकारी पुलिस को लग गयी. पुलिस ने वायरल फोटो के माध्यम से दोनों लड़कों को काफी प्रयास के बाद चिह्नित कर लिया और उनके विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी. इधर अजीमाबाद थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल फोटो प्राप्त होने के बाद दोनों लड़कों को चिह्नित कर लिया गया है. दोनों खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी दर्ज उपरांत होने के उपरांत पुलिस दोनों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >