चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक लाख रुपये किये जब्त

हसनबाजार ओपी क्षेत्र के मझिआंव के समीप आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर हुई कार्रवाई

पीरो.

तरारी विधानसभा उपचुनाव को लेकर हसनबाजार ओपी क्षेत्र के मझिआंव के समीप आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर बने चेक पोस्ट पर बुधवार को चेकिंग के दौरान सोनू कुमार नामक एक व्यक्ति के पास से एक लाख पांच सौ रुपये जब्त किये गये हैं. पीरो के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनीष कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को उक्त चेक पोस्ट पर उनके नेतृत्व में चेकपोस्ट से गुजरनेवाले वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी. चेकिंग के क्रम में रोहतास जिले के पवारा निवासी सोनू कुमार के पास से दो सौ रुपये के पांच सौ नोट और पांच सौ रुपये का एक नोट (कुल एक लाख पांच सौ रुपये) बरामद किये गये. रुपयों की बरामदगी के बाद आरोपित व्यक्ति से बरामद रुपयों की जानकारी मांगी गयी, लेकिन उक्त व्यक्ति द्वारा इस रकम से संबंधित कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिये जाने के बाद उक्त राशि को जब्त कर लिया गया है. चेकिंग अभियान में हसनबाजार ओपी के एएसआइ वरुण कुमार समेत कई अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >