छिनतई के दौरान ट्रक चालकों से मारपीट व तोड़फोड़

आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस, फरार हो गये थे अपराधी

कोईलवर. कोईलवर-डोरीगंज लिंक हाइवे पर महमदपुर गांव के समीप ट्रक चालकों से छिनतई के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने जमकर मारपीट की. मारपीट का विरोध करते हुए जब जाम में फंसे ट्रक चालकों ने एक जुट होकर विरोध किया, तो बदमाशों ने पत्थर से ट्रक का शीशा तोड़ दिया और देख लेने की धमकी देते हुए बबुरा की ओर चले गये. घटना की बाबत सहरसा के सौर बाजार थाना के मधुरा गांव निवासी ट्रक चालक संदीप कुमार ने बताया कि रविवार को अरवल जिला के खदान से बालू लोड कर त्रिवेणीगंज, सुपौल के लिए चले थे. इस बीच कोईलवर-डोरीगंज हाइवे पर नया महम्मदपुर गांव के समीप जाम में फंस कर ट्रक खड़ा था. तभी बाइक सवार तीन बदमाश आ धमके और कट्टा का भय दिखा जबरन पैसा छिनने लगे. ट्रक चालक ने जब इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने मारपीट करते हुए पत्थर से ट्रक का शीशा तोड़ दिया. इधर घटना से गुस्साये जाम में फंसे अन्य ट्रक चालक एकजुट हुए, तो तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर देख लेने की धमकी देते हुए बबुरा की और भाग गये. घटना के बाद ट्रक चालक संदीप ने इसकी सूचना स्थानीय थाना के साथ डायल 112 को दी. सूचना के लगभग आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गयी. इधर ट्रक चालकों ने बताया कि आये दिन इस हाइवे पर छिनतई और लूटपाट की घटना बढ़ती जा रही है, जिससे ट्रक चालकों में भय व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >