अलग-अलग मामलों में चार आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों को भेजा जेल

तरारी.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तरारी थाना पुलिस ने मारपीट और फायरिंग करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया. तरारी थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित दुर्गपुर गांव निवासी बहादुर यादव के पुत्र अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया.

वहीं सिकरहटा थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में चंदा गांव से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया. सिकरहटा थानाध्यक्ष सनोज कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में चंदा गांव निवासी गणेश महतो के पुत्र सुनील कुमार, प्रमोद सिंह के पुत्र पप्पू कुमार और प्रमोद यादव के पुत्र बिटू कुमार को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >