धनौती में सबसे बुज़ुर्ग मतदाता ने किया मतदान

अगिआंव विधानसभा क्षेत्र के चरपोखरी प्रखंड के धनौती बूथ संख्या 153 पर 98 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने किया मतदान

चरपोखरी.

अगिआंव विधानसभा क्षेत्र के चरपोखरी प्रखंड के धनौती बूथ संख्या 153 पर 98 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज कराई.

जानकारी अनुसार नगरी पंचायत के पूर्व मुखिया स्व विश्वनाथ सिंह की पत्नी देवालु कुंवर अपने पोते के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपना बहुमूल्य मत डाला. 98 वर्ष की उम्र होने के बावजूद उनके चेहरे पर मतदान करने का अदम्य उत्साह साफ़ झलक रहा था. उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा की देश को सही दिशा देने के लिए हर व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए. यह हमारा कर्तव्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >