अनामांकित व क्षितिज बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान

विद्यालय में बच्चों को पढ़ने और भेजने के लिए किया गया जागरूक

जगदीशपुर .

मध्य विद्यालय बिशेनटोला, वार्ड नंबर 13 जगदीशपुर के पोषक क्षेत्र के अनामांकित एवं क्षितिज बच्चों को समावेशी शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया.

स्थानीय जनप्रतिनिधि, गण्यमान्य लोगों एवं वार्ड पार्षद सह अध्यक्ष सुनील कुमार पंडा एवं विद्यालय प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार, नोडल शिक्षक राजेश कुमार (शिक्षा सेवक ) संगीता सिंह, सिमरन परवीन, संजीदा खातून, मुस्ताक आलम, सुभाष चंद्र, राजेश रंजन एवं विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव अंजू देवी सदस्य सरिता देवी ,लक्ष्मी देवी, ज्ञानति देवी, पार्वती देवी एवं चंद्रावती देवी साथ ही रसोईया सोनालिका देवी के द्वारा महादलित टोला का सर्वेक्षण किया गया. सर्वेक्षण के दौरान लोगों को विद्यालय में बच्चों को पढ़ने और भेजने के लिए जागरूक किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >