छत से गिरकर मजदूर की मौत, घर में मचा कोहराम

टाउन थाना क्षेत्र के वलीगंज मुहल्ले में रविवार की शाम हुई घटना

आरा.

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के वलीगंज मोहल्ले में दो मंजिले छत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही.

जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी स्व.ललित राय के 55 वर्षीय पुत्र लाल बहादुर राय है. वह मजदूर थे. इधर, मृतक के बेटे अमरजीत कुमार ने बताया कि वह रोज की तरह रविवार की सुबह वलीगंज मुहल्ला स्थित लॉज में मजदूरी करने गये थे, जहां मजदूरी करने के दौरान दो मंजिले छत से असंतुलित होकर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद वह मौजूद अन्य मजदूरों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. इसके पश्चात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो बहन व एक भाई में बड़े थे एवं अपने मां-बाप के इकलौते चिराग थे. उनके परिवार में पत्नी शकुंतला देवी, चार पुत्री सुभांति देवी, मिनता देवी, अनीता देवी, गुड़िया देवी व दो पुत्र अमरजीत कुमार एवं चंदन कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी पत्नी शकुंतला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >