विभिन्न मामलों में 27 आरोपित किये गये गिरफ्तार

पुलिस ने सभी आरोपितों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया

आरा.

पुलिस कप्तान मिस्टर राज के निर्देश पर चलाये गये छापेमारी अभियान में विभिन्न मामलों में फरार 27 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार हत्या के प्रयास में तीन, अन्य में दो, वारंट में छह शामिल हैं.

जबकि शराब पीने में 11 और बेचने में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं, 42 लीटर देसी शराब तथा 20.555 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. दूसरी तरफ 55 वारंटों का निष्पादन किया गया. जबकि 3400 महुआ पाश नष्ट किया गया. इधर वाहन चेकिंग के दौरान 983 वाहन पकड़े गये. जिनसे जुर्माना के रूप में 277000 रुपये की वसूली की गयी. अन्य बरामदगी में दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी. पुलिस ने सभी आरोपितों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >