Bhojpur News: भोजपुर जिले के रजिस्ट्री कार्यालय परिसर के पास बने नए पार्किंग स्थल को बुधवार से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है. जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर यह व्यवस्था अब पूरी तरह लागू हो गई है, जिससे इलाके में लंबे समय से लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है.
प्रशासन की पहल से मिलेगी सुविधा
नए पार्किंग स्थल के शुरू होने से रजिस्ट्री कार्यालय आने वाले लोगों को अब वाहन खड़ा करने में दिक्कत नहीं होगी। पहले सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग के कारण अक्सर यातायात बाधित होता था, लेकिन अब स्थिति में सुधार आने की संभावना है.
सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष जोर
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पार्किंग स्थल पर सुरक्षा, साफ-सफाई और सुव्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए. साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.
नागरिकों से सहयोग की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें. इससे न केवल जाम की समस्या कम होगी, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था भी बेहतर बनेगी.
मिथलेश कुमार की रिपोर्ट
Also Read: काम पर लौटे सीओ, लंबित मामलों की होगी निपटारा, जानिए
