दादी के साथ बाजार करने गये पोते को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौत

इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दमशाहपुर थाना क्षेत्र के भरौली बाजार पर शुक्रवार की सुबह हुई घटना

आरा

. शाहपुर थाना क्षेत्र के भरौली बाजार पर शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन ने दादी के साथ बाजार गये पोते को ठोकर मार दी. हादसे में उसकी मौत हो गयी. इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृत बच्चा शाहपुर थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी प्रेम शंकर चौधरी का सात वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार है.

इधर, मृतक के चाचा वशिष्ठ चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वे लोग खेत में मजदूरी करने गये थे और वह अपनी दादी के साथ गैस सिलिंडर भरवाने के लिए भरौली बाजार गया था. उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम अस्पताल में कराया गया. बताया जाता है कि बच्चा अपने दो बहनों व भाई एक भाई में बड़ा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां गायत्री देवी देवी व दो बहन रागिनी एवं शिवानी है. घटना के बाद मृत बालक के घर में हाहाकार मच गया है. उसकी मां गायत्री देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >