Bhojpuri News : पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर महुली गंगा घाट पर की गयी मां गंगा आरती

पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जिला गंगा समिति भोजपुर के तत्वाधान में महुली गंगा घाट पर मां गंगा आरती का आयोजन किया गया.

आरा.

पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जिला गंगा समिति भोजपुर के तत्वाधान में महुली गंगा घाट पर मां गंगा आरती का आयोजन किया गया. इस अवसर पर घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और उन्होंने विधिवत रूप से आरती में भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. श्रद्धालुओं को मां गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाये रखने में सहयोग करने का भी आग्रह किया गया. इस मौके पर जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह, नमामि गंगे मुखिया प्रतिनिधि विक्की सिंह, डी कॉलेज क्लब आरा के निदेशक बबलू सिंह, प्रेरणा फाउंडेशन के निर्देशक भुवन पांडे और अन्य गण्यमान्य अतिथि मौजूद रहे. जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि महुली गंगा घाट पर प्रत्येक पूर्णिमा और अमावस्या को जिला अधिकारी के निर्देशानुसार आरती का आयोजन किया जाता है. इसका उद्देश्य लोगों को मां गंगा के प्रति जागरूक करना और नदी में गंदगी न फैलाने का संदेश देना है. आरती का शुभारंभ पुरोहित मुरारी तिवारी और मनीष ने विधिपूर्वक पूजा करके किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, कुंदन कुमार, मनु कुमार, धनु कुमार, मनोज तिवारी, जितेंद माझी और राहुल कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही. आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति और सौहार्द्र का वातावरण बनाये रखा और मां गंगा की महिमा का गुणगान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >