एसपी ने असली धारकों को सौंपे 106 मोबाइल

करीब 21 लाख रुपये आंकी जा रही बरामद मोबाइल की कीमतनये साल के आगमन के दो दिन पहले पुलिस ने ढूंढ़ निकाले चोरी गये 106 मोबाइलवर्ष 2025 में अब तक 441 मोबाइल को पुलिस ने किया बरामद

आरा.

जिले में चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पुलिस की ओर से 106 लोगों के गुम व चोरी गये मोबाइल बरामद करते हुए धारकों को वापस किये गये. सोमवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक के दफ्तर में एसपी राज की ओर से असली धारकों को मोबाइल सौंपे गये.

बरामद मोबाइल की कीमत करीब 21 लाख रुपये बतायी जा रही है. इधर, काफी दिनों से गुम या चोरी गया मोबाइल मिलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे. होठों पर मुस्कान तैर गयी. नये साल के आगमन के दो दिन पहले मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने एसपी और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद किया. लोगों का कहना था कि पुलिस की सक्रियता के कारण उनका खोया मोबाइल मिल गया है. वहीं, एसपी राज ने बताया कि पिछले कुछ समय पहले चोरी या गुम हुए 106 मोबाइल बरामद कर लौटाया गया, उन्होंने कहा कि विभिन्न थानों में मोबाइल चोरी या गुम हो जाने का सनहा दर्ज होने के बाद टीम बरामदगी को लेकर लगातार काम करती है. उसी कड़ी में इस बार 106 मोबाइल बरामद किये गये हैं. एसपी ने बताया कि वर्ष 2025 में कुल 441 मोबाइल को बरामद किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य करीब 92 लाख रुपये से ज्यादा है. सभी मोबाइल को उसके वास्तविक धारक को वापस कर दिया गया. मौके पर एसपी ने मौजूद लोगों से सावधानी बरतने के साथ ही मोबाइल चोरी या गुम होने पर पुलिस के पास शिकायत जरूर दर्ज कराने की बात कही, ताकि पुलिस की विशेष टीम मोबाइल बरामद कर सके और अपराधी मोबाइल का दुरुपयोग नहीं कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >