एसडीओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

इस दौरान अधिकारियों ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बीएलए 2 की नियुक्ति जल्द से जल्द करने तथा मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए महिलाओं और युवा मतदाताओं का नाम निर्वाचक सूची में दर्ज कराने की बात कही.

पीरो. विधानसभा चुनाव 2025 में निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को पीरो एसडीओ सह तरारी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधक अनिल कुमार की देखरेख में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में अगिआंव विधानसभा के निर्वाचक निबंधक सह डीसीएलआर पीरो भी मौजूद थे. बैठक में दोनों अधिकारियों के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बूथ लेबल एजेंटों की नियुक्ति, वीटीआर बढ़ाने, छूटे हुए निर्वाचकों का नाम निर्वाचक सूची में शामिल कराने आदि बिंदुओं पर चर्चा की. इस दौरान अधिकारियों ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बीएलए 2 की नियुक्ति जल्द से जल्द करने तथा मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए महिलाओं और युवा मतदाताओं का नाम निर्वाचक सूची में दर्ज कराने की बात कही. अधिकारियों ने राजनीतिक दलों से योग्य और जिम्मेवार व्यक्तियों को बीएलए के रूप में नामित करने का अनुरोध करते हुए कहा कि इससे मतदाता सूची में सुधार, सत्यापन की प्रक्रिया के उनसे समुचित सहयोग मिल सकेगा. बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अब इलेक्शन कमिशन बिहार का वेबसाइट बदलकर https://ceoelection.bihar.gov.in हो गया है. अब चुनाव से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी इसी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकेगी. बैठक के राजनीतिक दलों की ओर से भी कई समस्या और सुझाव प्रस्तुत किये गये जिन पर विस्तार से चर्चा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >