जिले में होमगार्ड की बहाली आज से डीएम ने किया केंद्र का निरीक्षण

जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने न्यू पुलिस केंद्र का लिया जायजा

आरा.

जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने शनिवार से न्यू पुलिस केंद्र में शुरू होनेवाली होमगार्ड बहाली के लिए की गयी आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा यथाशीघ्र मैदान की सफाई करवाने का निर्देश दिया. साथ ही नियंत्रण कक्ष, रनिंग ट्रैक, ऊंची कूद स्थल, लंबी कूद स्थल, गोला फेंक स्थल, मेडिकल कैंप का अवलोकन किया एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इस निरीक्षण में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त डॉ अनुपमा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक होमगॉर्ड आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >