भभुआ-इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

हसन बाजार हॉल्ट पर शनिवार की दोपहर गाड़ी संख्या (13250) भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी.

आरा.

आरा-सासाराम रेलखंड पर हसन बाजार थाना क्षेत्र के हसन बाजार हॉल्ट पर शनिवार की दोपहर गाड़ी संख्या (13250) भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना हसन बाजार थाना पुलिस को दी गयी. सूचना प्रकार हसन बाजार थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन भी वहां पहुंचे. इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. जानकारी के अनुसार मृतक हसन बाजार थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी जगदयाल साह का 19 वर्षीय पुत्र विकाश कुमार है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर वह हसन बाजार हाल्ट पर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रही भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस हादसे से मृतक का शरीर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत : पीरो.

आरा-सासाराम रेलखंड पर हसनबाजार हाल्ट के समीप ट्रेन से गिरकर विकास कुमार नामक एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गयी है. मृतक रोहतास जिला अंतर्गत दावथ थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी जगदायल साह का पुत्र बताया जाता है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक विकास कुमार देवघर में रहकर काम करता था. अपने गांव में फसल की कटाई कराने के लिए विकास शनिवार को पटना भभुआ इंटरसिटी ट्रेन से अपने गांव जा रहा था. इसी क्रम में ट्रेन के हसनबाजार हाल्ट के समीप पहुंचते ही वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा और चलती ट्रेन की चपेट में आ गया. ट्रेन की चपेट में आने के कारण विकास की मौके पर ही मौत हो गयी. इधर इस घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. मृतक विकास की मां कमला देवी और पिता जगदयाल साह अपने पुत्र की मौत की खबर सुन बदहवास हो गये हैं. वहीं मृतक की बहन बबिता, सबिता तथा भाई शिव और विशाल का भी रो- रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >